थाना नगर कोतवाली पुलिस द्वारा हत्याभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
बलवान सिंह बाराबंकी
बाराबंकी थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा हत्याभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, निशांदेही से आलाकत्ल एक अदद ईंट व घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल बरामद-दिनांक 02.02.2026 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत चौकी क्षेत्र गदिया में ग्राम खजूरगांव नहर पटरी के पास खेत में एक अज्ञात महिला उम्र करीब 35 वर्ष का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। उक्त सूचना पर पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा गया था। दिनांक 03.02.2026 को मृतका की शिनाख्त सुनीता देवी पत्नी गंगा राम निवासी अशरफपुर थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी के रूप में उनके पति गंगा राम पुत्र हनोमान निवासी अशरफपुर थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी द्वारा की गयी है। मृतका के पति गंगा राम की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-73/2026 धारा 103(1) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना में संलिप्त अभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इसी क्रम में दिनांक 04.02.2026 को हत्याभियुक्त राज मिश्रा उर्फ राजू पुत्र कमलेश मिश्रा निवासी गनेशपुर थाना चिनहट लखनऊ असैनी ओबर ब्रिज के पास गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशांदेही से आलाकत्ल एक अदद ईंट व घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल बरामद किया गया।
पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ कि अभियुक्त व मृतका पूर्व से शादी-शुदा थे मृतका अपने पति से अलग रहती थी। अभियुक्त व मृतका दोनों साथ में रहते थे, मृतका द्वारा लगातार अभियुक्त से शादी करने का दबाव बनाया जा रहा था व मना करने पर पैसे की मांग व झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देती थी।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-*
राज मिश्रा उर्फ राजू पुत्र कमलेश मिश्रा निवासी गनेशपुर, थाना चिनहट जनपद लखनऊ
*बरामदगी-*
1. आलाकत्ल एक अदद ईंट
2. घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल UP 32 GE 8785 स्पेलेण्डर प्लस
*पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी
2. निरीक्षक राम नरेश यादव थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी
3. उ0नि0 अजहर खान, उ0नि0 विनय कुमार थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी
4. का0 राघवेन्द्र प्रताप सिंह, का0 चन्द्रहंश, का0 संदीप यादव थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी









