तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से 70 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी

तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से 70 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी

मोहम्मद सुहेल खान

श्रावस्ती – जनपद के नवीन मॉडर्न पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत पटना कोठार कल्याणपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 70 वर्षीय वृद्ध महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 5 फरवरी 2026 की शाम लगभग 6:30 बजे पटना कोठार कल्याणपुर निवासी सुंदरी देवी (70 वर्ष) पत्नी बच्चा राम अपने घर से किसी आवश्यक कार्य से पास की दुकान जा रही थीं। इसी दौरान वीरपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कूटी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वृद्ध महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।

 

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। हालांकि इलाज के दौरान वृद्ध महिला ने दम तोड़ दिया।

मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद दिनांक 6 फरवरी 2026 को देर शाम उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही स्कूटी चालक की तलाश और अन्य कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया भी जारी है।

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें