बसन्त राम मौर्य यूपी फाइट टाइम्स
उतरौला बलरामपुर:रविवार को रेडियंट पब्लिक स्कूल उतरौला में प्रेस ट्रस्ट ऑफ हिंदुस्तान की वार्षिक बैठक जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसका संचालन रूपक आनंद श्रीवास्तव द्वारा किया गया।बैठक में एक वर्ष के किए गए कार्यों की समीक्षा की गई और लेखा जोखा देखा गया।पूर्व अध्यक्षअजय कुमार शर्मा उर्फ़ हैप्पी शर्मा के प्रस्ताव पर नये तहसील अध्यक्ष राघवेंद्र मिश्रा का चुनाव सभी सदस्यों ने एक मत हो किया।तहसील महामंत्री आशीष गुप्ता को बनाया गया।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरयू प्रसाद श्रीवास्तव को बनाया गया।मीडिया प्रभारी सैय्यद नुसरत हुसैन को चुना गया।इसी के साथ जिलाध्यक्ष द्वारा शहजाद खान को जिला महामंत्री बनाया गया ,बैठक में मोहम्मद अली शाह, हैप्पी शर्मा,नुसरत हुसैन,रूपक श्रीवास्तव,जिलाध्यक सुरेश त्रिपाठी द्वारा अपनी बातों को रखा गया।बैठक में बसन्त राम मौर्य पूर्व महामंत्री,मोहम्मद इसराईल शाह, सुरेश गुप्ता 
मोहम्मद अली,पंकज श्रीवास्तव पूर्व अध्यक्ष,प्रभाकर यादव,रूपक आनंद श्रीवास्तव,अनुराग श्रीवास्तव,देवांश गुप्ता,विकास गुप्ता,राजू श्रीवास्तव,बंटी आदि लोग मौजूद रहे।









