पीड़िता ने की न्याय की गुहार

 

अराजकतत्व पर गाली-गलौज और पथराव का आरोप, कार्रवाई की मांग

 

अश्विनी श्रीवास्तव

चित्रकूट। जिला मुख्यालय कर्वी के पुरानी बाजार भरतपुरी निवासी सलमा बेगम ने एक अराजकतत्व के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मोहल्ले के ही एक व्यक्ति ने उनके साथ गाली-गलौज की और विरोध करने पर पथराव किया।

सलमा बेगम ने बताया कि वह विधवा हैं और पति की पेंशन के सहारे जीवन यापन कर रही हैं। उन्होंने शिकायती पत्र में उल्लेख किया है कि बीती 15 जनवरी को वह अपने भाई की छत पर धूप लेने गई थीं। इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी छत से उन्हें गालियां देनी शुरू कर दीं। मना करने पर आरोपी ने पथराव कर दिया, जिससे वह दहशत में आ गईं।

पीड़िता का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी उक्त व्यक्ति कई लोगों के साथ उनके घर पर लाठी-डंडे लेकर आया था और जान से मारने की धमकी दी थी। लगातार मिल रही धमकियों से वह भयभीत हैं।

सलमा बेगम ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाते हुए कहा है कि प्रशासन से उन्हें सुरक्षा और निष्पक्ष कार्रवाई की उम्मीद

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें