दुःख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़े हुए नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी

मंझनपुर (कौशांबी)।

मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र के पूरब–पश्चिम शरीरा स्थित रामाधीन का पुरवा निवासी स्वर्गीय चंद्रपाल गौतम के सुपुत्र सुजीत गौतम का लुधियाना में सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन अत्यंत ही दुःखद और हृदयविदारक है। सुजीत गौतम अपने परिवार की आजीविका चलाने के लिए बाहर रहकर परिश्रम कर रहे थे, इसी दौरान यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा घटित हो गया।

 

घटना की जानकारी मिलते ही नगर पालिका परिषद मंझनपुर के अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से तत्काल संपर्क किया और दिवंगत का पार्थिव शरीर शीघ्र उनके पैतृक गांव रामाधीन का पुरवा, मंझनपुर लाने की समुचित व्यवस्था कराने का अनुरोध किया।

 

नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी ने शोक संतप्त परिवार से व्यक्तिगत रूप से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा इस कठिन समय में यथासंभव आर्थिक सहायता भी प्रदान की। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में नगर पालिका परिषद पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।

 

इस दौरान भाजपा नेता लवलेश सिंह लोधी भी मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने भी शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

 

नगर अध्यक्ष एवं विजय तिवारी,अंशुल केशरवानी उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें