कौशाम्बी | 09 फरवरी, 2026: स्पोर्ट्स स्टेडियम कौशाम्बी में आयोजित ’29वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस कुश्ती क्लस्टर (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता-2026′ का आज शानदार समापन हो गया। तीन दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में प्रयागराज जोन के खिलाड़ियों ने अपनी ताकत, तकनीक और खेल भावना का लोहा मनवाया।
बॉक्सिंग फाइनल: राजेश कुमार यादव ने जीता दिल
प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण बॉक्सिंग (पुरुष वर्ग) का फाइनल मुकाबला रहा। कौशाम्बी के आरक्षी राजेश कुमार यादव और प्रतापगढ़ के आरक्षी मुकेश कुमार के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। अंततः अपने सटीक पंच और बेहतरीन फुटवर्क के दम पर कौशाम्बी के राजेश कुमार यादव विजेता बने।
विजेताओं की पूरी सूची (चैम्पियनशिप परिणाम):
प्रतियोगिता में प्रयागराज जोन के 7 जनपदों (प्रयागराज, प्रतापगढ़, फतेहपुर, कौशाम्बी, चित्रकूट, महोबा व बांदा) की टीमों ने हिस्सा लिया। परिणाम इस प्रकार रहे:
पुरुष वर्ग:
1. कुश्ती टीम चैम्पियनशिप: जनपद प्रयागराज (प्रथम)
2. बॉडी बिल्डिंग टीम चैम्पियनशिप: जनपद कौशाम्बी (प्रथम)
3. बाक्सिंग टीम चैम्पियनशिप: जनपद कौशाम्बी (प्रथम)
4. आर्म रेसलिंग टीम चैम्पियनशिप: जनपद बांदा (प्रथम)

महिला वर्ग:
1. कुश्ती टीम चैम्पियनशिप: जनपद कौशाम्बी (प्रथम)
2. बाक्सिंग टीम चैम्पियनशिप: जनपद कौशाम्बी (प्रथम)
3. आर्म रेसलिंग टीम चैम्पियनशिप: जनपद महोबा (प्रथम)

एसपी कौशाम्बी ने किया पुरस्कृत:
समापन समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार ने विजयी टीमों और खिलाड़ियों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान की। उन्होंने कहा, “पुलिस सेवा में फिटनेस सर्वोपरि है और खेल हमें न केवल फिट रखते हैं बल्कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना भी सिखाते हैं।”
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन जनेश्वर प्रसाद पाण्डेय, प्रतिसार निरीक्षक देवपाल सहित कई अधिकारी और कोच उपस्थित रहे।
#UPPolice #KaushambiPolice #PrayagrajZone #PoliceSports2026 #WrestlingCluster #UPFightTimes









