खगड़िया। अपराधियों और हथियार तस्करों के काल बन चुके पुलिस अधीक्षक के सख्त आदेशों के बाद गंगौर पुलिस ने गुरुवार को मौत के एक सौदागर का खेल बिगाड़ दिया। सटीक मुखबिरी के आधार पर गंगौर थाना पुलिस ने लाभगांव चौक पर बिजली जैसी तेजी दिखाते हुए घेराबंदी की और मोटरसाइकिल सवार हथियार तस्कर अजय यादव, पुत्र जनक यादव को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। जब पुलिस टीम ने तलाशी ली, तो शातिर अपराधी के पास से एक लोडेड देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने मौके से तस्कर की मोटरसाइकिल (BR34V9108) को भी ज़ब्त कर लिया है। स०अ०नि० दिलीप साव और उनकी टीम की इस दिलेर कार्रवाई ने अपराधियों को साफ संदेश दे दिया है कि खगड़िया की धरती पर अब अवैध हथियारों का कारोबार करने वालों की जगह सिर्फ सलाखों के पीछे है। फिलहाल पुलिस आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि हथियारों के इस काले नेटवर्क की पूरी कुंडली खंगाली जा सके।









