फतेहपुर।हथगाम विकास खंड के मवैईया ग्राम पंचायत भवन परिसर में आयोजित जैविक कृषि मेला में किसानों को जैविक खेती की जरूरत बताई गई। नमामि गंगे योजना के अंतर्गत कृषि विभाग की सर्विस प्रोवाइडर ग्रीनरी एग्री बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड हिमाचल प्रदेश की ओर से आयोजित मेले में भारत सरकार के सेवा निवृत्त संयुक्त कृषि निदेशक डॉक्टर ओपी वर्मा ने कहा कि हमारी धमनियों में मीठा जहर घुल रहा है लोग बीमार हो रहे हैं। जैविक खेती आज की जरूरत है।जिससे हम सब स्वस्थ रह सके। मेले का शुभारंभ ग्राम प्रधान ठाकुर प्रसाद,सेवानिवृत कृषि वैज्ञानिक डॉ शिवमंगल सिंह, प्राकृतिक खेती के प्रशिक्षक रमाकांत तिवारी,मास्टर ट्रेनर वीरेंद्र यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर के किया।किसानों को जैविक खादों की उपयोगिता पर जोर दिया गया।जीवामृत बनाने का सजीव प्रदर्शन किया गया।उन्नतशील खेती करने वाले दस किसानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।भृगु आग्रेनिक उत्पादों के स्टॉल का भी किसानों ने अवलोकन किया।कार्यक्रम का सफल संचालन आलोक गौड़ ने किया।इस मौके पर प्रोजेक्ट क्वार्डिनेटर रमेश पटेल,अमित श्रीवास्तव,अनुपम चौहान,शिव सिंह सागर,विशाल आदि रहें।









