फतेहपुर।मलवा विकास खंड के पहुर गांव स्थित झारखंडेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि से शुरू हुए विशाल मेला कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालू भक्त दर्शन पूजन को पहुंचे।मेला में महिलाओं और बच्चों ने खरीददारी किया।आयोजित आल्हा में क्षेत्र के दर्जन भर गांवों से बुजुर्ग आल्हा सुनने को पहुंचे।आल्हा गायक सूर्यभान सिंह ने वीर रस में आल्हा गाकर सुनाया तो श्रोता जोश से भर उठे।इस मौके पर आल्हा गायकों को मेला कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया।प्रमुख रूप से मेला मालिक इंद्रपाल सिंह गौतम,राम सिंह गौतम,गणेश दीक्षित,आलोक गौड़,मानसिंह गौतम,सुरेश विश्वकर्मा,ओमसिंह भदौरिया,फूल सिंह,बजरंग सिंह परिहार, शिवबोधन सिंह आदि रहे।









