पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कल्यानपुर पुलिस ने ओवरब्रिज से दबोचा

​फतेहपुर: पुलिस अधीक्षक के कड़े निर्देशन में वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना कल्यानपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और अपहरण की गंभीर धाराओं में फरार चल रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

​मामला ग्राम गुगौली का है, जहां वादिनी गुड्डी देवी की तहरीर पर बीती 7 फरवरी को अभियुक्त सरजीत पुत्र कल्लू के खिलाफ मु0अ0सं0 37/26 धारा 137(2)/87/65(1) BNS व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। तभी से पुलिस सरगर्मी से आरोपी की तलाश कर रही थी।

​मंगलवार को मुखबिर की सटीक सूचना पर उपनिरीक्षक अनुज कुमार मिश्रा और कांस्टेबल धनंजय सिंह की टीम ने घेराबंदी करते हुए अभियुक्त को बिंदकी रोड रेलवे स्टेशन के पास ओवरब्रिज से करीब 11 बजे गिरफ्तार कर लिया। 19 वर्षीय अभियुक्त सरजीत को पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना कर दिया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें