खाकी ने पेश की मानवता की मिसाल, गोद में उठाकर दिव्यांग परीक्षार्थी को केंद्र तक पहुंचाया

​कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के दौरान शहजादपुर स्थित रणजीत पंडित इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर खाकी का एक बेहद संवेदनशील और मानवीय चेहरा सामने आया है। यहाँ ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल रामसिंह और कांस्टेबल रवि कुमार ने अपनी कर्तव्यनिष्ठा से न केवल ड्यूटी निभाई, बल्कि मानवता की एक अनूठी मिसाल भी पेश की।

​जानकारी के अनुसार, परीक्षा के दौरान कॉलेज के मुख्य द्वार पर तैनात इन दोनों पुलिसकर्मियों की नजर एक दिव्यांग परीक्षार्थी पर पड़ी, जिसे शारीरिक असुविधा के कारण परीक्षा केंद्र के भीतर जाने में काफी कठिनाई हो रही थी। समय की पाबंदी और छात्र की परेशानी को समझते हुए कांस्टेबल रामसिंह और रवि कुमार ने तत्काल तत्परता दिखाई और परीक्षार्थी को अपनी गोद में उठाकर सुरक्षित रूप से उसके परीक्षा कक्ष तक पहुंचाया। पुलिस की इस सक्रियता की वजह से छात्र समय से अपनी परीक्षा में शामिल हो सका। पुलिस के इस सराहनीय कार्य की परीक्षा केंद्र पर मौजूद शिक्षकों, अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों ने जमकर प्रशंसा की है।

 

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें