कुशीनगर में कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई, संगठन मजबूत करने का संकल्प
धनंजय पांडेय
कुशीनगर। समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष रामकरण निर्मल ने विधानसभा खड्डा के सिसवा उर्फ सिसवनिया निवासी शेषनाथ यादव को संगठन का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह का माहौल है।अपनी नियुक्ति पर शेषनाथ यादव ने संगठन और पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे पार्टी के सभी दिशा-निर्देशों का पूरी निष्ठा से पालन करेंगे और समाजवादी पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए लगातार काम करते रहेंगे।यादव ने 2027 में समाजवादी सरकार बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प भी दोहराया। इस अवसर पर जिले के कई वरिष्ठ नेताओं ने शेषनाथ यादव को बधाई और शुभकामनाएँ दीं। इनमें जिला अध्यक्ष रामअवध यादव, पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह, रणविजय सिंह, बालेश्वर यादव, इलियास अंसारी, विजय प्रताप कुशवाहा, विजेंद्र पाल यादव, विवेक ओझा, दिग्विजय सिंह लक्ष्मण, देवेंद्र यादव, ऐनुल हक, मिठाई लाल यादव, भगवान दयाल गुप्ता, राजेंद्र पाल, संजय यादव, बड़े अंसारी, सोनू यादव, मुन्ना यादव, दीनानाथ यादव, भोला यादव और जितेंद्र यादव शामिल हैं। इन नेताओं ने दूरसंचार के माध्यम से अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि शेषनाथ यादव के नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि नव-नियुक्त प्रदेश सचिव पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।









