एंबुलेंस सेवा लगातार दे रही दूसरों को नई जिंदगी

*रोहित कुमार*

बाराबंकी। जिले में 108 एंबुलेंस सेवा लगातार अपनी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का परिचय दे रही है। आकस्मिक दुर्घटनाओं, गर्भवती महिलाओं और गंभीर स्थिति वाले मरीजों को समय पर प्राथमिक उपचार देते हुए अस्पताल पहुंचाकर कई जिंदगियां बचा चुकी है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार 19 फरवरी 2026 दोपहर के समय सूरतगंज ब्लॉक क्षेत्र के मोहम्मदपुर खाला गांव निवासी 24 वर्षीय युवती प्रीति देवी अचानक आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई घटना के तुरंत बाद मौजूद लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम ने नजदीकी एंबुलेंस यूपी 32 एफजी 0686 को मौके के लिए रवाना किया। कुछ ही मिनटों में एंबुलेंस मौके पर पहुंची, जिसके उपरांत एंबुलेंस के पायलट अजीत कुमार और ईएमटी राहुल ने घायल युवती को सुरक्षित एंबुलेंस में शिफ्ट किया। चिकित्सकीय प्रोटोकॉल के अनुसार घायल का वाइटल जांचते हुए ईआरसीपी सलाहकार डॉ. रस्तोगी की सलाह पर प्राथमिक उपचार के बाद युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूरतगंज में सुरक्षित भर्ती कराया गया। एंबुलेंस प्रभारी मो. इरफान अंसारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद गोल्डन हॉवर में समय पर उपचार मिलना मरीज की जान बचाने में अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। हमारी टीम इस मिशन को पूरी निष्ठा से निभा रही है, जो वाकई सराहनीय है।

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें