बारा तहसील में अधिवक्ताओं का ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह

 

विधायक डॉ. वाचस्पति ने नई कार्यकारिणी को दिलाई न्याय सेवा की शपथ

अधिवक्ताओं की भूमिका सदैव सक्रिय और जनहितकारी रहती हैं – डॉ. वाचस्पति

यूपी फाइट टाइम्स
नारेन्द्र यादव

नारीबारी,बारा प्रयागराज। मंगलवार को यमुनानगर क्षेत्र के बारा तहसील सभागार में अधिवक्ता संघ का शपथ ग्रहण समारोह अत्यंत गरिमामय, उत्साहपूर्ण और ऐतिहासिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। पूरे सभागार में अधिवक्ताओं की भारी उपस्थिति रही और कार्यक्रम के दौरान बार एसोसिएशन की एकजुटता साफ दिखाई दी। समारोह में बारा विधायक डॉ. वाचस्पति ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि उप जिलाधिकारी प्रेरणा गौतम की उपस्थिति ने कार्यक्रम को प्रशासनिक गरिमा प्रदान की। मंच पर अधिवक्ता संघ के वरिष्ठ सदस्य एवं नव निर्वाचित पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. वाचस्पति ने कहा कि अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था की धुरी है। बिना अधिवक्ताओं के न्यायालय की कल्पना अधूरी है। आगे उन्होंने कहा कि बारा तहसील में अधिवक्ताओं की भूमिका सदैव सक्रिय और जनहितकारी रही है। वहीं उप जिलाधिकारी प्रेरणा गौतम ने कहा कि प्रशासन और अधिवक्ता समाज के बीच समन्वय मजबूत रहेगा तो आम जनता को शीघ्र एवं प्रभावी न्याय मिल सकेगा। शपथ ग्रहण के दौरान नव निर्वाचित अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, पारदर्शी कार्यशैली और संगठन की मजबूती का संकल्प लिया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय त्रिपाठी, उपाध्यक्ष अनिल कुमार द्विवेदी, मंत्री कौशल त्रिपाठी और कोषाध्यक्ष दल बहादुर ने भी संगठन के विकास और अधिवक्ता साथियों की समस्याओं के समाधान हेतु समर्पित भाव से कार्य करने की प्रतिज्ञा दोहराई। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुनील दत्त त्रिपाठी एवं अशोक पाल को जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अमिताभ त्रिपाठी, संजीत सिंह और चंदन साहू को संगठनात्मक दायित्व दिया गया। कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, वादकारियों की सुविधा, बैठने की व्यवस्था, स्वच्छता और प्रशासनिक सहयोग को लेकर भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि नई कार्यकारिणी अधिवक्ताओं की आवाज को मजबूती से उठाएगी और न्यायिक व्यवस्था को और सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाएगी। समारोह के अंत में सभी अतिथियों एवं अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया गया और संगठन की एकता, संघर्षशीलता एवं न्याय सेवा के संकल्प को दोहराया गया। पूरे आयोजन में अनुशासन, गरिमा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिससे बारा तहसील का अधिवक्ता समाज नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने को तैयार दिखाई दिया। शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष गणेश द्विवेदी ने की व संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता गया प्रसाद त्रिपाठी ने किया।
प्रमुख रूप चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, बनकटा महराज, विजय कुमार निषाद श्यामू, नीरज केसरवानी, जगत शुक्ला, प्रकाश सिंह, नितेश निषाद, शक्तिमान पाल, सुरेंद्र केसरवानी सहित सैंकड़ों अधिवक्ता व समाजसेवी मौजूद रहें।

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें