3 अभियुक्तों से 67 अदद क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद

 

अश्विनी श्रीवास्तव

चित्रकूट । पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध शराब के निर्माण व बिक्री की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में जिले की पुलिस ने 03 अभियुक्तों को 67 अदद क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ मंगलवार को गिरफ्तार किया।

 

उ0नि0 अभिषेक सिंह, उ0नि0 अतीन्द्र सिंह चैहान, आरक्षी कामता सिंह थाना भरतकूप द्वारा अभियुक्त शिवभूषण पुत्र शिवकंठा निवासी गोबरिया बुजुर्ग थाना भरतकूप को एक थैले में 31 अदद क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना भरतकूप में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

उ0नि0 रमेंश सिंह, आरक्षी लालू यादव थाना मारकुण्डी द्वारा अभियुक्त बल्लू रजक पुत्र रामदास रजक निवासी नई बस्ती मझगवां थाना मझगवां जनपद सतना को एक बोरी में 19 पाउच अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना मारकुण्डी में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

उ0नि0 अरविन्द कुमार सिंह, आरक्षी मंगला प्रसाद, आरक्षी अतुल मिश्रा थाना मारकुण्डी के द्वारा अभियुक्त भीम हरिजन पुत्र धरमा हरिजन निवासी इटवा डुडैला थाना मारकुण्डी को 17 अदद देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना मारकुण्डी में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें