आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु इंडो-नेपाल बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान फर्जी दस्तावेज दिखाकर धुस-पैठ करने वाला किया गया गिरफ्तार

 

*बसन्त राम मौर्य यूपी फाइट टाइम्स*

 

बलरामपुर:पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन एवं एवं अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद के सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्क निगरानी रखते हुए निरंतर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिससे कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

इसी क्रम में कोयलाबास भारत- नेपाल बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान सहायक उपनिरीक्षक रंजीत नाथ, 9वीं वाहिनी एसएसबी कोयलाबास द्वारा एक व्यक्ति को संदिग्ध परिस्थितियों में रोका गया। पूछताछ एवं दस्तावेजों की जांच के दौरान अभियुक्त द्वारा फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर नेपाल राष्ट्र में प्रवेश करने का प्रयास किया जाना प्रकाश में आया। उक्त संबंध में थाना स्थानीय पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 14/2026 धारा 318(4)/319(2) बीएनएस तथा रिप्रेजेंटेशन ऑफ द पीपल एक्ट की धारा 31 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए रिमांड हेतु माननीय न्यायालय, बलरामपुर रवाना किया गया।

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें