यूपीफाइट टाइम्स कमलाशंकर मिश्र।
मलिहाबाद लखनऊ।सम्पूर्ण समाधान दिवस पर डीएम विशाख जी तहसील पहुंचे उन्होंने जनसुनवाई करते हुए बताया सभी विभागो को प्रकरणों का तत्काल गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करवाए जाने हेतु सख्त रूप से निर्देशित किया। सहज स्वभाव के साथ उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनी।
मुन्ना लाल निवासी ग्राम पंचायत बहेलिया, किठाईपारा ने बताया ग्राम पंचायत के वर्तमान ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत बहेलिया के विकास कार्य का पैसा पड़ोस की दूसरी ग्राम पंचायत कसमण्डीकलां की खसरा संख्या 1153 में प्लाटिंग हुई है जिसमें प्रधान ओम प्रकाश व उनके भाईयों व परिवारीजनों के निजी प्लाट है उसमें नियमों के विपरीत इण्टरलाकिंग, व नाली निर्माण 100 मीटर का कार्य कराकर सरकारी धन लगभग सात लाख रूपये का दुरूपयोग किया गया है। ग्राम प्रधान व सचिव अपनी मनमर्जी व सांठ-गांठ कर ग्राम पंचायत के सरकारी धन का दुरूपयोग कर रहे हैं। जिस कारण ग्राम पंचायत के विकास कार्य प्रभावित हो रहे है।जिस ग्राम पंचायत के मद का पैसा है उसी में खर्च होना चाहिए था दूसरी ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान व सचिव को विधि के विरूद्ध कार्य करने का कोई अधिकार नहीं है। जिसकी जांच कराया जाना आवश्यक है दोषी पाये जाये जाने पर इनके वित्तीय अधिकार सीज कराये जाये तथा जो धन का दुरूपयोग हुआ है उसकी भरपाई करायी जाये।जिस पर डीएम ने कार्यवाही के लिए आस्वस्त किया।
यूसुफ खा ने प्रार्थना पत्र देते हुए बताया सीएचसी में विशेषज्ञ एमडी,सर्जन,रेडियोलॉजिस्ट,कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग की जिस पर डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सर्जन डॉक्टर रेडियोलॉजिस्ट को नियुक्त करने के निर्देश दिए।वही दुलारमऊ भुलसी मार्ग से ग्राम दतली मेला व माता देवी मंदिर को जाने वाली सड़क को बनवाने की बात कही।
डिग्री कॉलेज की मांग को लेकर सामाजिक न्याय महासभा द्वारा डीएम को ज्ञापन सौंपकर डिग्री कॉलेज की स्थापना की मांग की गई बताया गया मलिहाबाद एक विस्तृत एवं घनी आबादी वाला ग्रामीण क्षेत्र है, जहाँ हज़ारों छात्र-छात्राओं को स्नातक स्तर की शिक्षा प्राप्त करने के लिए लखनऊ शहर या अन्य दूरस्थ स्थानों पर जाना पड़ता है, आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवारों के लिए यह अत्यंत कठिन होता है, जिसके कारण अनेक प्रतिभाशाली विद्यार्थी उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते हैं, विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों की शिक्षा इस समस्या से अधिक प्रभावित होती है, इस महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया और सीडीओ को निर्देशित कर इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करते हुए शासन को प्रस्ताव प्रेषित किया जाए ताकि मलिहाबाद क्षेत्र में सरकारी डिग्री कॉलेज की स्थापना की दिशा में ठोस पहल हो सके इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष / संगठन मंत्री, ज़ीशान वली ने कहा कि मलिहाबाद जैसे बड़े क्षेत्र में सरकारी डिग्री कॉलेज की स्थापना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है, इससे न केवल हजारों छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक और शैक्षिक विकास को भी नई दिशा मिलेगी सामाजिक न्याय महासभा, उत्तर प्रदेश ने आशा व्यक्त की है, कि शासन स्तर पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर मलिहाबाद क्षेत्र के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त किया जाएगा।इस अवसर पर सीडीओ अजय जैन,एसडीएम अंकित मौर्या,एसीपी,सुजीत कुमार दुबे,तहसीलदार,बीडीओ सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।









