CM डैशबोर्ड रैंकिंग: कौशाम्बी पुलिस ने प्रदेश में गाड़ा सफलता का झंडा, मिला तीसरा स्थान

कौशाम्बी। कानून व्यवस्था और जनसेवा के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए कौशाम्बी पुलिस ने प्रदेश स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। फरवरी माह की सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में जनपद कौशाम्बी को उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।

​प्रदेश सरकार द्वारा हर महीने अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, मिशन शक्ति, साइबर जागरूकता और ट्रैफिक प्रबंधन जैसे कड़े मानकों पर जिलों की समीक्षा की जाती है। इन सभी पैमानों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कौशाम्बी पुलिस ने अपनी सक्रियता साबित की है।

​एसपी राजेश कुमार के कुशल नेतृत्व में जिले में लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया गया है। इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए एसपी ने पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि यह उपलब्धि टीम वर्क और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है। उन्होंने भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ जनसेवा और सुरक्षा बनाए रखने का संकल्प दोहराया।

 

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें