गैस के बढ़ते दामों ने बिगाड़ा रसोई का बजट, एजेंसी पर उमड़ी भीड़ उपभोक्ता परेशान

 

लक्ष्मी भारत गैस एजेंसी के बाहर लगीं लंबी कतारें,

 

​बकेवर (फतेहपुर):बिंदकी तहसील क्षेत्र के देवमई ब्लॉक के स्थित बकेवर कस्बे में बुधवार को रसोई गैस के लिए हाहाकार मचा रहा। कस्बे में स्थित लक्ष्मी भारत गैस एजेंसी पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की भारी भीड़ जमा हो गई। गैस के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी और आगामी वृद्धि की आशंका ने आम जनमानस को बेचैन कर दिया है।

​कड़ कड़ाती धूप में घंटों इंतजार गैस सिलेंडर पाने के लिए लोग सुबह से ही खाली सिलेंडर लेकर लाइन में लग गए थे। देखते ही देखते उपभोक्ताओं की कतार एजेंसी परिसर से बाहर सड़क तक पहुँच गई। , जो कई घंटो इंतजार करते नजर आए स्थानीय निवासियों का कहना है कि गैस के दाम जिस तेजी से बढ़ रहे हैं, उससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के सामने ‘चूल्हा जलाने’ का संकट खड़ा हो गया है। उपभोक्ताओं के बीच इस बात की भी चर्चा रही कि आने वाले दिनों में कीमतें और बढ़ सकती हैं, जिसके चलते लोग जल्द से जल्द सिलेंडर रिफिल कराने की होड़ में दिखे।

​अव्यवस्थाओं का बोलबाला दिख रहा है भीड़ अधिक होने के कारण एजेंसी पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। कई उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि लंबी कतारों के बावजूद वितरण प्रक्रिया धीमी है, जिससे उन्हें अपने दैनिक काम छोड़कर पूरा दिन लाइन में बिताना पड़ रहा है।

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें