121 परिवारों ने किया 5051 पार्थिव शिवलिंगों का महारुद्राभिषेक

 

नार्वे से गौशाला पहुँच दंगा अलेक्जेंडर ने किया रुद्राभिषेक

मलिहाबाद। गल्लामंडी रोड पर स्थित गोपेश्वर गौशाला में विशाल एकादश महारुद्राभिषेक का आयोजन आचार्य डॉ योगेश व्यास के सानिध्य में धूमधाम से सम्पन हुआ कार्यक्रम में अधिकारी राजनेताओं सहित कई जनप्रतिनिधियों सहित सैकड़ों परिवार उपस्थित रहे।
गौशाला के दिंनीशाह सरोवर को साक्षी मानकर मृत्युंजय भगवान शंकर का सवा लाख महामृतुन्जय मंत्र जप।और 5051 पार्थिव शिवलिंगों का 121 यजमान परिवार द्वारा रुद्राभिषेक किया गया।इस पावन अवसर पर वीरेंद्र प्रताप सिंह अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक पूजक परिवार में दंगा हेलेंडर नार्वे से आई है रुद्राभिषेक करने वह भारत मे सनातन धर्म का प्रचार कर रही है और गोपेश्वर गौशाला में गौ संरक्षण से अभिभूत होकर उन्होंने गौशाला का प्रचार प्रसार व्यापक रूप में करने का आश्वासन दिया।वही अलीगंज से अजय मिश्र रीतू मिश्रा सहित प बंगाल,हरदोई,उन्नाव,रायबरेली, बाराबंकी,कानपुर,प्रतापगढ़ सहित क्षेत्र और शहर से भक्तो की भीड़ उमड़ी।गौशाला प्रबंधक उमाकान्त ने बताया कि सुबह भक्तो ने चिंताहरण हनुमान और गोपेश्वर महादेव के साथ फूलों की होली खेली।कार्यक्रमो परांत भव्य 1100 दीपको से भगवान की आरती उतारी गई और देर रात तक विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया।उमाकान्त ने बताया कि यहाँ पर लगभग 250 से अधिक निर्बल असहाय गौवंशो की सेवा गौशाला परिवार द्वारा की जा रही है।शहर और क्षेत्र से हजारो की संख्या में पहुँचे भक्तो ने गौशाला में पल रही गाय मोर बतख खरगोश बंदर आदि पशु पक्षियों के सेवा की जानकारी ली।इस पावन अवसर पर व्यापर मंडल के अध्यक्ष आशीष गुप्ता गौशाला परिवार के विशेष सहयोगी जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर पंकज गुप्ता,विकास पाठक,कार्तिकेय पाठक, विश्वनाथ,सुनील गुप्ता,शैलेंद्र पांडेय,शिवानी,अभिलाषा,रूपेश मिश्र,योगाचार्य मुनींद्र,सोनू सिंह,आशीष गुप्ता व्यापार मंडल अध्यक्ष सहित गौशाला परिवार की कई कर्मठ महिलाएं भी उपस्थित रही।https://upfighttimes.in/1795

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें