यूपी फाइट टाइम्स
प्रयागराज। कोरांव विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत कोरांव स्थित आजाद मोहल्ला की मस्जिद में आयोजित रोजा इफ्तार कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी जमुनापार के जिला उपाध्यक्ष राजेश पाण्डेय समाजवादियों के साथ उपस्थित रहे और सभी रोजेदारों को इफ्तार की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और आपसी प्रेम को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
इफ्तार कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष ललन सिंह पटेल, मजदूर सभा के प्रदेश सचिव राधेश्याम यादव, जिला उपाध्यक्ष दिनेश पटेल, जिला सचिव विनय सोनकर, वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश कुशवाहा, दीपू कुशवाहा, पूर्व प्रत्याशी रामदेव निडर, वरिष्ठ नेता एडवोकेट शिवदानी पाल तथा अजय कुशवाहा सहित कई समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष नौशाद अंसारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोजेदारों और स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया और इफ्तार के बाद सभी ने देश व प्रदेश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।









