आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, सांसद ने जताया शोक

मोहम्मद सुहेल, ब्यूरो चीफ श्रावस्ती

श्रावस्ती। जनपद के ग्राम बभनी में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान अनुरुद्ध के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

बताया जा रहा है कि अचानक मौसम खराब होने के दौरान युवक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

सूचना पाकर क्षेत्रीय सांसद Ram Shiromani Verma पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन भी दिया।

सांसद ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें