फर्जी रजिस्ट्री कराकर दबंगों ने हड़पे रुपये, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

अश्विनी श्रीवास्तव 

चित्रकूट। कर्वी तहसील क्षेत्र के ग्राम पहरा के मजरा बरूई निवासी एक व्यक्ति ने दबंगों पर फर्जीवाड़ा कर जमीन की रजिस्ट्री कराने और पैसे हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले में न्याय की गुहार लगाई है।

 

पीड़ित रामनारायण प्रजापति ने बताया कि उसके साथ धोखाधड़ी और जालसाजी करते हुए कुछ दबंगों ने फर्जी तरीके से रजिस्ट्री और बयान करवा लिया। उनका आरोप है कि पहले उनसे बैंक के माध्यम से चेक द्वारा पैसा निकलवाया गया और फिर वह रकम उनके हाथ से ले ली गई।

 

रामनारायण के अनुसार, आरोपियों ने भरोसा दिलाया था कि रजिस्ट्री कार्यालय में बयान देने के बाद उनकी रकम वापस कर दी जाएगी। लेकिन बयान देने के बाद भी उन्हें पैसा नहीं दिया गया।

 

पीड़ित का कहना है कि अब वह अपने साथ हुई इस ठगी को लेकर काफी परेशान है और जिम्मेदार अधिकारियों से कार्रवाई की मांग कर रहा है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

स्थानीय स्तर पर इस घटना को लेकर चर्चा बनी हुई है। वहीं, पीड़ित न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर है।

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें