बाराबंकी में ड्राइवरों का चक्का जाम, पुलिस ने बरसाईं लाठियां

 संतोष कुमार मिश्रा बाराबंकी 

जनपद बाराबंकी में आज सुबह से ड्राइवरों ने नए कानून के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया।

 

मौरंग मंडी के पास ड्राइवरों ने सड़क_जाम कर दी, जिससे ट्रक, बस और अन्य वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और पूरे शहर में जाम की स्थिति बन गई।

 

हालात बिगड़ते देख मौके पर ट्रैफिक प्रभारी, बड़ेल चौकी पुलिस, आसपास के थानों की फोर्स और एडिशनल एसपी भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे।

 

पुलिस ने पहले प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वे नहीं माने तो स्थिति को काबू में करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा।

 

इस दौरान कई लोगों को हिरासत में लिया गया, वहीं कुछ दोपहिया वाहनों को भी पुलिस ने जब्त कर लिया।

 

फिलहाल इलाके में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें