तेज रफ्तार का कहर: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, एक युवक की मौत

प्रयागराज। थाना क्षेत्र के ग्राम टोंगा के पास पौसला चौराहे और इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के बीच सोमवार देर शाम तेज रफ्तार के चलते एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।मिली जानकारी के अनुसार खरका निवासी 25 वर्षीय सुभाष चंद्र पाल पुत्र राम बहादुर पाल रात करीब सवा 8 बजे बाइक से नारिबारी की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे ऊंचगांव निवासी गुलाम साबिर पुत्र इलियास की बाइक से अजीत बाइक रिपेयरिंग सेंटर के सामने खीरी-कोरांव मुख्य मार्ग पर जोरदार टक्कर हो गई।हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची खीरी पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरांव पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सुभाष चंद्र पाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि गुलाम साबिर का इलाज जारी है। मृतक अपने दो भाइयों में सबसे बड़ा बताया जा रहा है।थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

मृतक सुभाष चंद्र पाल 25 वर्ष
Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें