*नर्गिस ख़ान*
*नालासोपारा: संतोष भवन इलाके में स्थित एक गैस एजेंसी के खिलाफ स्थानीय नागरिकों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि एजेंसी द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की जा रही है, जिससे* *आम उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध नहीं हो पा रही है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, जिन उपभोक्ताओं के पास वैध गैस* *कनेक्शन है, उन्हें भी सिलेंडर नहीं दिया जा रहा है। आरोप है कि एजेंसी सिलेंडर को ब्लैक में ऊंचे दामों पर बेच रही है, जबकि जरूरतमंद उपभोक्ता खाली हाथ लौटने को* *मजबूर हैं। एक निवासी ने बताया कि हमारे पास गैस कनेक्शन होने के बावजूद कई दिनों से सिलेंडर नहीं मिल रहा है। एजेंसी पर पूछने जाने* *पर टालमटोल किया जाता है, जबकि कुछ लोगों को ब्लैक में सिलेंडर दिया जा रहा है। स्थिति उस समय और तनावपूर्ण हो गई जब गैस एजेंसी के बाहर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस की सक्रियता से हालात पर काबू पाया गया। समस्या इतनी गंभीर हो गई है कि कई परिवारों को पारंपरिक चूल्हे पर खाना बनाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इससे न केवल असुविधा बढ़ रही है, बल्कि स्वास्थ्य और* *पर्यावरण पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन* *से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि उपभोक्ताओं को समय पर गैस मिल सके और कालाबाजारी पर रोक लगाई जा सके*









