*दो बच्चे अटल आवासीय में चयनित*
बकेवर/फतेहपुर। जनपद के देवमई ब्लॉक जोगापुर प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। और अटल आवासीय विद्यालय में चयनित बच्चों को पुरस्कृत किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह की खूब तालियां बटोरीं।
समारोह के मुख्य आकर्षण के रूप में पूरे वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं और अटल आवाशीय मे चयनित बच्चे बादल पुत्र इंद्रपाल जोगापुर यश कुमार पुत्र राजू पिपरा खेड़ा को सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रशासन द्वारा बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु उन्हें पेन बॉक्स, टिफिन पानी थरमस और मेडल प्रदान किया पुरस्कार पाकर नन्हे-मुन्ने बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। प्रधानाध्यापिका पूनम अवस्थी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है और उनका सर्वांगीण विकास होता है। कार्यक्रम के दौरान जोगापुर ग्राम प्रधान अनुज कुमार प्रधानाध्यापिका जोगापुर पूनम अवस्थी सहायक अध्यापक शालिनी शिक्षामित्र सतीश वर्मा सरांय महमूपुर प्रधानाध्यापक कार्यवाहक शिव प्रसाद अंकिता शुक्ला सुभा जया राठौड़ मीनाक्षी जोगापुर प्रधानाध्यापिका पूनम अवस्थी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और ग्रामीण वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मौजूद रहे, जिन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक स्तर शिक्षा की सराहना किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापिका ने सभी का आभार व्यक्त किया।









