बचपन के रंग, बालाजी बचपन के संग

*बचपन के रंग, बालाजी बचपन के संग…!*

 

*वार्षिक उत्सव में बच्चों ने किया धमाल*

 

 

 

संतोष कुमार मिश्रा बाराबंकी

 

 

बालाजी ग्रुप ऑफ स्कूल्स द्वारा आयोजित वार्षिक उत्सव समारोह मयुख 2026 का भव्य आयोजन स्थानीय जी आई सी ऑडिटोरियम बाराबंकी में हुआ। बालाजी ग्रुप ऑफ स्कूल्स की तीन शाखाएं बालाजी का बचपन, टाइम्स पब्लिक स्कूल, एवं बालाजी किड्स ने संयुक्त रूप से इस भव्य समारोह को आयोजित किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री जतिन वर्मा एवं विशिष्ठ अतिथि श्री हिमांशु सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया स्वर प्रथम बालाजी का बचपन स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती सविता कौर ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ दे करके एवं टाइम्स पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती नाजिया फातिमा ने विशिष्ठ अतिथि को पुष्प गुच्छ दे कर स्वागत किया एवं बालाजी किड्स की प्रधानाचार्या श्रीमती निखत परवीन एवं बालाजी के बचपन की उप प्रधानाचार्या श्रीमती अल्पना कौर ने सयुक्त रूप से दोनों ही अतिथियो को स्मृति स्वरूप एक एक पौधा प्रदान किया । बालाजी ग्रुप ऑफ स्कूल्स के निदेशक श्री अंकुर माथुर जी ने बताया कि बालाजी संस्थान ने सफलतापूर्वक अपने स्वर्णिम तीस सालों को पूरा किया एवं बालाजी के बचपन ने अपने स्वर्णिम पंद्रह सालों को पूरा किया।श्री अंकुर माथुर जी ने उन सभी लोगों को धन्यवाद दिया जिन्होंने तीस सालों से बालाजी ग्रुप ऑफ स्कूल्स के साथ कन्धे से कंधा मिलाकर साथ दिया उन कहा कि बालाजी संस्थान आज जो भी है वो आप सब की वजह से है इसी क्रम में दोनों अतिथियों ने बालाजी संस्थान के संस्थापक श्री रवींद्र माथुर श्रीमती प्रिया माथुर श्री चंद्र शेखर काण्डपाल को बालाजी संस्थान के तीस साल सफलतापूर्वक पूरे करने के लिए सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि श्री जतिन वर्मा, सम्मानित विशिष्ठ अतिथि श्री हिमंशु सिंह, निदेशक श्री अंकुर माथुर जी के द्वारा बच्चों के पूरे साल के प्रदर्शन और उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। उनकी मेहनत और समर्पण को सराहा गया। ये अवॉर्ड उनकी सफलता की कहानी बताते हैं। कक्षा 8 से ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर’ 5100 धनराशि की विजेता रही अलंकृता सिंह । बालाजी स्कॉलर द्वारा कक्षा 4 से स्पोर्ट्स में प्रतिभाशाली प्रदर्शन के कारण में कृष्णेंद्र यादव की 5100 फीस माफ़ी के लिए पुरस्कृत किया गया ।

कक्षा 2 से ऑलराउंडर आयशा की 5100 रुपए फीस माफ की गई।

कक्षा तीन और चार से मोहम्मद अयान, कक्षा पांच और छह से तेजस वर्मा, कक्षा साथ और आठ से कृष्णा एवं स्वास्तिक, लड़कियों में कक्षा छह से आद्रिका शुक्ल कक्षा सात से भाव्या और कक्षा चार से श्रेया जैन इन सभी बच्चों की एक महीने की फीस माफ करके उन्हें पुरस्कृत किया गया। डायनेमिक डांसर अवार्ड के विजेता रहे आरव गुप्ता कक्षा तीन से, अपराजिता कक्षा चार से, तनीषा एवं निहारिका कक्षा छह और सात,से को सर्टिफिकेट और अवार्ड से सम्मानित किया गया। बेस्ट हैंडराइटिंग अंग्रेजी प्रतियोगिता में कक्षा एक अभियांश राज,कक्षा पांच व्याख्या गुप्ता,कक्षा छह आकृषि चौधरी एवं हिंदी हैंडराइटिंग प्रतियोगिता में कक्षा 2 से भव्या विश्वकर्मा, कक्षा पांच से आदित्य वर्मा,कक्षा सात से मेधांश बाजपेई इन सभी को ट्रॉफी और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। बेस्ट आर्टिस्ट अवार्ड के विजेता रहे कक्षा छह से लक्ष्य,कक्षा आठ से आराध्य वर्मा एवं लाभ्या को ट्रॉफी और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। बालाजी कॉन्फिडेंट कम्युनिकेशन अवार्ड के विजेता रहे विनायक मिश्रा को कक्षा सात से,कक्षा छह से यथार्थ एवं निहारिका मिश्रा ट्रॉफी और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। चैंपियन ट्रॉफी के विजेता रहे ‘कंपैशन हाउस के मेंबर्स’को ट्रॉफी और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। स्टार अचीवर की विजेता रहे कक्षा तीन से अद्विका दीक्षित,कक्षा आठ से अनन्या नीलम, कक्षा सात से मैधांश बाजपेई को ट्रॉफी और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। समारोह का समापन सभी की मेहनत और सहयोग से सफल रहा।

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें