काश पिता जी होते तो वे कितना खुश
ब्यूरो चीफ
बाराबंकी
विकास खंड त्रिवेदीगंज क्षेत्र के मकनपुर निवासी राजू श्रीवास्तव के छोटे बेटे सिद्धार्थ श्रीवास्तव का सोमवार को नायब तहसीलदार के पद पर चयन हो गया है,लोगो को खबर लगते ही मकनपुर गांव सहित क्षेत्र के लोग बधाई देने वाले लोगों का तांता लग गया।
इस संबंध में जब सिद्धार्थ श्रीवास्तव से बात की तो उन्होंने बताया कि हमारे पिता जी का सपना था कि हम एक अधिकारी बने काफी मेहनत कर हमे पढ़ाए लिखाए,लेकिन 2020 में उनकी बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी। तब से हमने ठान लिया था कि हम नौकरी जरूरी करेंगे। काफी मशक्कत से हमने पढ़ाई करके आज उनका सपना पूरा कर लिया। आज यूपीपीसीएस की परीक्षा पास कर नायब तहसीलदार के पद पर हमारा चयन हुआ है ,बहुत ही खुशी की बात है अगर पिता जी होते तो वे आज बहुत खुश होते। हमारा लक्ष्य था कि पिता जी के सपने को साकार करना एवं जनता की समस्या के निवारण में शासन के एक प्रमुख अंग के रूप में कार्य करना ।









