कम्पोजिट विद्यालय में वार्षिकोत्सव व विदाई समारोह धूमधाम से संपन्न*

 

*ब्यूरो चीफ बाराबंकी*

राम सनेही घाट,बाराबंकी। कम्पोजिट स्कूल सनौली में वार्षिकोत्सव एवं कक्षा-8 के छात्रों का विदाई समारोह बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी बनीकोडर संजय कुमार राय एवं ब्लॉक के समस्त एआरपी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इस अवसर पर नोडल शिक्षक श्रीश चतुर्वेदी ने कक्षा-8 उत्तीर्ण छात्रों को आगामी कक्षाओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वरिष्ठ अध्यापक सोम प्रकाश मिश्र ने प्रेरणादायक कहानी के माध्यम से बच्चों का उत्साहवर्धन किया। वहीं ब्लॉक अध्यक्ष राजेश सिंह एवं अन्य एआरपी ने भी छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार राय ने मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही नामांकन बढ़ाने तथा डिजिटल माध्यम से शिक्षा को सशक्त बनाने पर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम में एआरपी अनिल कुमार, शिवेंद्र सिंह, दिग्विजय सिंह, राघवेंद्र सिंह, पूर्व एआरपी अतुल गुप्ता, अरुण वर्मा सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें