सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का विशाल भंडारे के साथ समापन* 

 

यूपीफाइट टाइम्स कमलाशंकर मिश्र।

मलिहाबाद, लखनऊ । मलिहाबाद कसमंडी कला क्षेत्र के वाजिद नगर गांव के पास आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ कलश शोभायात्रा के साथ 27,मार्च को शुभारंभ हुआ था वहीं आज 2 अप्रैल शाम को विशाल भंडारे के साथ व यज्ञ के उपरांत हरि इच्छा से लेकर हरि इच्छा तक भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया व श्रीमद् भागवत कथा का समापन हुआ जिसमें क्षेत्र के सभी गांव से भारी संख्या में कृष्ण के भक्तों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और प्रसाद ग्रहण किया। श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ के प्रवाचक , व कथा वाचक श्री

कुमारी सारिका साध्वी पूर्णिमा

परम्पूज्य श्री गणेश गिरि नाग बाबा परम पूज्य श्री श्री 108, आंनद श्री विभूषित महामंडलेश्वर स्वामी श्री सोमवार गिरि जी महाराज अखंड धाम आश्रम नैमिषारणय धाम से पधारे कथा वाचक ने कहां की कथा को सुनने से भक्तों के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और यज्ञ करने से वातावरण शुद्ध हो जाता है धार्मिक आयोजन समाज में आपसी सद्भाव, धार्मिक चेतना और शांति का संचार करते हैं. उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए,

मुख्य आयोजक मोहित बाला,निवेदक, मान यादव,महेंद्र यादव,डॉ विजय यादव,सुधीर कुमार ,दीपक यादव,रोहित यादव,सरवन यादव, प्रनव त्रिवेद्वी, अवधेश, कालेश्वर प्रसाद,प्रधान,एवं शिवा मिश्रा,अवधेश,समस्त यादव परिवार व भक्तगढ़ उपस्थितरहे।

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें