यूपीफाइट टाइम्स कमलाशंकर मिश्र।
मलिहाबाद लखनऊ ।कमिश्नरेट लखनऊ उत्तरी थाना रहीमाबाद क्षेत्र के गाँव जुगराजगंज स्थित एक स्कूल में गुरुवार दोपहर दिनदहाड़े प्रिंसिपल पर गांव के ही एक युवक ने गोली चला दी। इस हमले में प्रिंसिपल घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।अनिल कुमार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार दोपहर को गांव के किनारे स्थित प्रभावती देवी शिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य है वह स्कूल में बैठे थे। तभी उसी गांव का निवासी विजयपाल अपनी कार से मौके पर पहुंचा पुरानी रंजिश के चलते उसने अनिल कुमार सिंह पर अवैध असलहे से फायर कर दिया।अनिल कुमार सिंह ने बचाव में पास रखी अलमारी का सहारा लिया जिससे गोली अलमारी के लॉकर से टकराकर उनके पेट को छूती हुई निकल गई। इस घटना से स्कूल में हड़कंप मच गया। हमलावर विजयपाल धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अनिल कुमार सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बलरामपुर रेफर कर दिया गया है।इंस्पेक्टर अरुण कुमार त्रिगुणायक ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी विजयपाल के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।आरोपी की तलाश कर रही है और मामले के विभिन्न पहलुओं पर जांच जारी है।








