तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से महिला की मौत

शादी में जा रहे परिवार पर हादसा, युवक गंभीर घायल

 

यूपी फ़ाइट टाइम्स

 

प्रयागराज। थाना कोरांव क्षेत्र के नगर पंचायत स्थित गांधी नगर चौराहे पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रहे हाइवा ट्रक ने बाइक सवारों को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, थाना घूरपुर क्षेत्र के ग्राम उभारी, पोस्ट बलापुर निवासी नौसे अंसारी अपनी पत्नी फातिमा बेगम और भाई मोहम्मद अफजल के साथ दोपहिया वाहन से कोरांव क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही वे गांधी नगर चौराहे के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे हाइवा ट्रक (संख्या यूपी 70 जीटी 4637) ने उनकी बाइक (संख्या यूपी 70 बीएन 0925) में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि फातिमा बेगम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोहम्मद अफजल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

पीड़ित नौसे अंसारी ने थाना कोरांव में तहरीर देकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें