शीशम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

 

संदिग्ध हालात में मिली लाश, पुलिस व फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

– मोहम्मद सुहेल, ब्यूरो चीफ श्रावस्ती

 

श्रावस्ती। जनपद के इकौना थाना क्षेत्र के महजिदिया गांव के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब खेत में शीशम के पेड़ से एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता मिला। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंच गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान बहराइच जनपद के पयागपुर थाना क्षेत्र के परसिया पंडित निवासी धर्मेन्द्र तिवारी (पुत्र राजेश तिवारी) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक का शव महजिदिया गांव स्थित कैलाश सिंह के खेत में शीशम के पेड़ से लटका मिला।

सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार सिंह इकौना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाते हुए जांच शुरू कर दी है।

पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू से जांच कर रही है। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें