विनय सोनकर के नेतृत्व में बसहरा सेक्टर में जनसंपर्क,14 अप्रैल आंबेडकर जयंती के समारोह में शामिल होने की अपील

 

यूपी फ़ाइट टाईम्स

प्रयागराज। विधानसभा कोरांव (265 सुरक्षित) के बसहरा सेक्टर में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती को लेकर समाजवादी पार्टी ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। पार्टी नेताओं ने गांव-गांव पहुंचकर लोगों को जयंती समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया।जनसंपर्क अभियान का नेतृत्व सपा के जिला सचिव विनय सोनकर (जमुना पार, प्रयागराज) तथा मजदूर सभा के प्रदेश सचिव राधे श्याम यादव ने किया। इस दौरान कपूरी, अकबर शाहपुर, सिरियारी, बसहरा, पसना समेत विभिन्न गांवों में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया गया। नेताओं ने 14 अप्रैल को बसहरा में आयोजित होने वाले जयंती समारोह में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की।अभियान के दौरान वक्ताओं ने बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने पर बल देते हुए सामाजिक समरसता, समानता और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

इस मौके पर सेक्टर प्रभारी फूलचंद पाल, अश्विनी यादव, पूर्व प्रधान कृष्ण कन्हैया यादव, संजय यादव, दिनेश यादव, अमरजीत कुशवाहा, योगेश यादव, कासिम (पूर्व बीडीसी), चंद्रशेखर कुशवाहा, कलेंदर सोनकर, राजू सोनकर, बब्बू सोनकर, घनश्याम आदिवासी सहित कई कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें