*ब्यूरो चीफ बाराबंकी*
थाना मसौली पुलिस टीम द्वारा दिनांक 11.04.2026 को अभियुक्त शाने हुसैन पुत्र मो0 इमरान निवासी ग्राम सआदतगंज थाना मसौली जनपद बाराबंकी को त्रिलोकपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से कुल 630 ग्राम अवैध हीरोइन बरामद व एक अदद मोटरसाइकल UP 41 BM 9264 बरामद कर थाना मसौली पर मु0अ0सं0 78/2026 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
*थाना जहांगीराबाद पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा मय जिन्दा कारतूस बरामद-*
थाना जहांगीराबाद पुलिस टीम द्वारा दिनांक 11.04.2026 को अभियुक्त महबूब आलम पुत्र जमाल वारिस निवासी ग्राम जमाल कमाल तकिया थाना देवा जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना जहांगीराबाद पर मु0अ0सं0 102/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
*थाना बड्डूपुर पुलिस टीम द्वारा 01 शातिर चोर/अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद-*
थाना बड्डूपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 11.04.2026 को मु0अ0सं0 120/2026 धारा 303 (2)/317(2) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त सत्यम पुत्र स्व0 राममिलन निवासी ग्राम मौलाबाद थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे/निशादेंही से चोरी की एक अदद सुपर स्पलेण्डर UP 41 AR 9271 बरामद की गयी।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि दिनांक 09.04.2026 को थाना बड्डूपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मौलाबाद से चोरी की गयी थी, जिस सम्बन्ध में मु0अ0सं0 120/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस पंजीकृत है।
*थाना कुर्सी पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा मय जिन्दा कारतूस बरामद-*
थाना कुर्सी पुलिस टीम द्वारा दिनांक 11.04.2026 को अभियुक्त विकास उर्फ छोटू पुत्र रमेशचन्द्र निवासी ग्रीडगंज भेड़हानाला थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कुर्सी पर मु0अ0सं0 104/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
*थाना बड्डूपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र की जनता के सहयोग से 01 अभियुक्त/चोर को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 15,000/- बरामद-*
थाना बड्डूपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र की जनता के सहयोग से दिनांक 10.04.2026 को अभियुक्त/चोर तिषाल पुत्र रामदतासी निवासी नया गोला चक थाना नटेरन जनपद विदिशा मध्य प्रदेश को गिरफ्तार कर मु0अ0सं0 122/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी के कुल 15,000/- रूपये बरामद किये गये।
* *थाना मसौली पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया-*
थाना मसौली पुलिस टीम द्वारा दिनांक 11.04.2026 को मु0अ0सं0 41/2026 धारा 69/351(2)/352 बीएनएस व 3(2)V एससी/एसटी एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त गम बहादुर पुत्र शेर बहादुर निवासी ग्राम भूलीगंज कस्बा व थाना मसौली जनपद बाराबंकी को नर्सरी चौराहा, बडागांव के पास से गिरफ्तार किया गया।
*थाना फतेहपुर पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया-*
थाना फतेहपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 11.04.2026 को मु0अ0सं0 122/2026 धारा 137(2)/87/65(1)/351(3) बीएनएस, 5एल/6 पाक्सो एक्ट व 3(1)द, 3(2)V एससी/एसटी एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त अनिल कुमार उर्फ रंगोली कश्यप पुत्र सियाराम कश्यप निवासी ग्राम बनार थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी को हैदरगंज तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया।
* *थाना देवा पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया-*
थाना देवा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 11.04.2026 को मु0अ0सं0 115/2026 धारा 69/115(2)/351(3)/352 बीएनएस व 3(2)V एससी/एसटी एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त संतोष यादव पुत्र रामबहादुर निवासी ग्राम गोसाई पुरवा मजरे सैहारा थाना देवा जनपद बाराबंकी को सिपहिया मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया।
*थाना हैदरगढ़ पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया-*
थाना हैदरगढ़ पुलिस टीम द्वारा दिनांक 11.04.2026 को मु0अ0सं0 119/2026 धारा 64(2)एम/352/351(3)/61(2) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्ता राधा शुक्ला पत्नी राजकुमार शुक्ला निवासी ग्राम बहुता थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया।
*थाना कोतवाली नगर पर गठित एण्टीरोमियों टीम द्वारा 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी-*
थाना कोवताली नगर पर गठित एण्टीरोमियों टीम द्वारा दिनांक 11.04.2026 को अभियुक्त वसीम पुत्र मकबूल अहमद निवासी पीरबटावन थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार कर थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 284/2026 धारा 296 बीएनएस पंजीकृत किया गया।
*थाना सतरिख पर गठित एण्टीरोमियों टीम द्वारा 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी-*
थाना सतरिख पर गठित एण्टीरोमियों टीम द्वारा दिनांक 11.04.2026 को अभियुक्तगण 1.आरिफ पुत्र जुबैर निवासी ग्राम मीरपुर दक्षिण टोला थाना रामनगर जनपद बाराबंकी, 2.मो0 शाहिल पुत्र स्व0 असगर निवासी ग्राम तीरगांव थाना सतरिख जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार कर थाना सतरिख पर मु0अ0सं0 153,155/2026 धारा 296 बीएनएस पंजीकृत किया गया।









