बाराबंकी में पत्रकारिता जगत को नई दिशा: बलवान सिंह रैकवार बने आर्यावर्त पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष

बाराबंकी में पत्रकारिता जगत को नई दिशा: बलवान सिंह रैकवार बने आर्यावर्त पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष

 

।बाराबंकी जनपद के पत्रकारिता क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण और गौरवपूर्ण क्षण सामने आया है। तेजतर्रार, निर्भीक और सक्रिय समाज सेवी पत्रकार बलवान सिंह रैकवार को राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित संगठन आर्यावर्त पत्रकार संघ का बाराबंकी जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद जिले के पत्रकारों एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

यह नियुक्ति प्रदेश कार्यकारिणी की संतुष्टि एवं संगठन के विस्तार को ध्यान में रखते हुए प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार श्रीमाली के निर्देशानुसार की गई है। बलवान सिंह रैकवार वर्तमान में यूपी फाइट टाइम्स के ब्यूरो चीफ बाराबंकी के रूप में कार्यरत हैं और अपनी बेबाक, निष्पक्ष तथा जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

संगठन की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि बलवान सिंह रैकवार को उनकी सक्रियता, ईमानदारी और पत्रकारिता के प्रति समर्पण को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन को उनसे पूर्ण विश्वास और अपेक्षा है कि वे अपने पद का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करेंगे तथा जिले में पत्रकारों के हितों की रक्षा के साथ-साथ संगठन को और मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

बलवान सिंह रैकवार की नियुक्ति पर जिले के पत्रकारों, सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा जताई है कि उनके नेतृत्व में बाराबंकी में पत्रकारिता और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनेगी।

नई जिम्मेदारी मिलने पर बलवान सिंह रैकवार ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उनका उद्देश्य पत्रकारों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाना, उनके अधिकारों की रक्षा करना और निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देना होगा।

इस नियुक्ति से जहां एक ओर संगठन को जिले में नई ऊर्जा मिली है, वहीं दूसरी ओर पत्रकारिता के क्षेत्र में भी सकारात्मक बदलाव की उम्मीदें बढ़ गई हैं। कलम बिके नहीं तो सच्चाई जिंदा रहती है आर्यावर्त पत्रकार संघ उत्तर प्रदेश के द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई है उसका मैं पूर्ण रूप से सच्चाई और ईमानदारी से पत्रकारों के हितों को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने का प्रयास करूंगा

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें