सुमन कोल के नेतृत्व में हुआ आयोजन, बड़ी संख्या में लोग शामिल, प्रशासन रहा मुस्तैद
यूपी फाइट टाइम्स
प्रयागराज। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर 13 अप्रैल को कोसड़ा खुर्द से कोरांव तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का नेतृत्व समाजवादी पार्टी महिला सभा की महिला जिलाध्यक्ष एवं विधान सभा कोरांव के ब्लॉक मांडा क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य सुमन कोल ने किया।इस दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।आयोजकों द्वारा व्यापक तैयारियों के साथ शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं, युवाओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।शोभायात्रा के दौरान बाबा साहेब के विचारों, उनके संघर्षों एवं सामाजिक योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत भी किया।आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई थीं। वहीं, किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मनोजा देवी कोल, डॉ लवलेश गौतम, राजेश गौतम,कमलेश कोल (प्रधान ),अशोक गौतम,जगदीश रावण,हरिशंकर, रीता, सतना देवी, विमला देवी, रिनू,सीमा, मेहा , बनवारी,देवा दसवार समेत सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय जन मौजूद रहे।









