रॉयल ब्लू पब्लिक स्कूल में वार्षिक कार्निवल का भव्य आयोजन

 

*विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की विभिन्न देशों की संस्कृति और नृत्यकला*

 

रोहित कुमार बाराबंकी

 

रॉयल ब्लू पब्लिक स्कूल, बाराबंकी में रविवार को वार्षिक उत्सव “कार्निवल” का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आईजी

आनन्द भदौरिया एवं विशिष्ट अतिथियों—राकेश वर्मा, ऋषि वर्मा सुनीता, पूर्व मंत्री अरबिंद सिंह गोप, बाराबंकी के पूर्व एएसपी दिगम्बर कुशवाहा, सीएफओ बाराबंकी, नीलांस ग्रुप के चेयरमैन, विधायक सुरेश यादव, गौरव रावत, सरताज चौधरी, श्याम, मुरलीधर यादव, इमरान खान और विष्णुप्रभाकर वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की मैनेजर श्रीमती मनी ठाकुर एवं निदेशक नीलमणि श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत

 

विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना से हुई, जिसके बाद बच्चों ने भारत सहित ब्राजील, रूस, अरब, दक्षिण अफ्रीका, जापान, चीन और अमेरिका की सांस्कृतिक झलकियों को रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से मंच पर सजीव कर दिया। छात्रों के आकर्षक नृत्य और वेशभूषा ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरे परिसर में उत्साह का माहौल बना रहा।

 

विद्यालय की मैनेजर मनी ठाकुर ने अतिथियों एवं अभिभावकों

का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के अकादमिक, खेल एवं सांस्कृतिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। इस दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित भी किया गया।

 

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या ने विद्यालय की प्रगतिशील गतिविधियों और आधुनिक सुविधाओं—स्मार्ट क्लास, समृद्ध पुस्तकालय, खेल मैदान, रोबोटिक्स एवं गणित प्रयोगशाला तथा पर्सनालिटी डेवलपमेंट लैब—की जानकारी अभिभावकों को दी और सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें