सोमदत्त सिंह पटेल के नेतृत्व में 42 सेक्टरों में हुए कार्यक्रम, कई गांवों में श्रद्धांजलि
यूपी फ़ाइट टाइम्स
प्रयागराज। 14 अप्रैल, मंगलवार को भारत के संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती समाजवादी पार्टी द्वारा कोरांव विधानसभा क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व सपा विधानसभा 265 कोरांव अध्यक्ष सोमदत्त सिंह पटेल ने किया।इस अवसर पर कोरांव क्षेत्र के कोहडार, खरका खास, हड़गड़, जतहरा, सुभाष नगर, कोरांव, धई करन बस्ती, अलोपी बाग सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। दीपू सोनकर के आवास पर भी कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम के दौरान सपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने बाबा साहब की प्रतिमाओं व चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान सामाजिक समरसता, समानता और शिक्षा के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।आयोजन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व क्षेत्रीय लोगों की सहभागिता देखने को मिली। पूरे क्षेत्र के लगभग 42 सेक्टरों में जयंती कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किए गए, जिससे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा।







