*कब्जे से 09 लाख 11 हजार 180 रुपए व तिजोरी बरामद*
* *रोहित कुमार बाराबंकी*
स्वाट/सर्विलांस व थाना रामनगर की सुंयक्त पुलिस टीम द्वारा पेट्रोल पम्प पर चोरी की घटना से सम्बन्धित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे/निशांदेही से 09 लाख 11 हजार 180 रुपये, 01 अदद लोहे की तिजोरी व घटना में प्रयुक्त साइकिल बरामद-
वादी ओम सांई फिलिंग स्टेशन (ग्राम दलसराय) के कार्यवाहक मैनेजर भानू प्रताप सिंह पुत्र रामराज सिंह निवासी ग्राम चन्दुआपट्टी थाना कधाई हनुमानगंज जनपद प्रतापगढ़ द्वारा थाना रामनगर पर तहरीर दी गयी कि दिनांक 13.04.2026 को समय करीब रात्रि 12.30 बजे से 01 बजे के बीच पेट्रोल पम्प के आफिस के बगल के स्टोर रूम से लॉकर में रखा तेल बिक्री का कैश, लॉकर सहित अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। उक्त तहरीर के आधार पर थाना रामनगर पर मु0अ0सं0-159/2026 धारा 305ए/331(4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय द्वारा उक्त चोरी की घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इसी क्रम में दिनांक 16.04.2026 को स्वाट/सर्विलांस व थाना रामनगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेन्स एवं डिजिटल डेटा, सीसीटीवी कैमरा की मदद से घटना का अनावरण करते हुए प्रकाश में आए अभियुक्त *मोनू विश्वकर्मा पुत्र रामू विश्वकर्मा निवासी तारापुर गुमान थाना रामनगर जनपद बाराबंकी* को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे/निशांदेही पर चोरी की गयी 01अदद तिजोरी, 9,11,180/- रुपये व घटना में प्रयुक्त एक अदद साइकिल बरामद की गयी। उक्त बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी।
पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ कि अभियुक्त मोनू विश्वकर्मा दलसराय स्थित पेट्रोल पम्प पर वाहनों में हवा भरने का कार्य करता है, अभियुक्त को पेट्रोल पम्प रखी तिजोरी के सम्बन्ध में पूर्व से जानकारी थी तथा लालच में आकर तिजोरी से कैश चोरी करने की योजना बनाई। घटना वाले दिन रात्रि करीब 10.00 बजे अपने घर से साइकिल से निकला तथा पेट्रोल पम्प से पहले चकरोड के पास साइकिल खड़ी करके पेट्रोल पम्प की बाउण्ड्री के पास गया एवं सीसीटीवी कैमरा की दिशा बदल दी तथा तिजोरी को चुरा लिया तथा तिजोरी को साइकिल से ले जाकर अभियुक्त द्वारा थोड़ी दूर मैदान के पीछे झाड़ियों के बीच मिट्टी में गाड़कर छिपा दिया गया था।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
मोनू विश्वकर्मा पुत्र रामू विश्वकर्मा निवासी तारापुर गुमान थाना रामनगर जनपद बाराबंकी
*बरामदगी-*
1. एक अदद लोहे की तिजोरी
2. 9,11,180/-रुपये नकद
3. घटना में प्रयुक्त एक अदद साइकिल बरामद अभियुक्त द्वारा थोड़ी दूर मैदान के पीछे तिजोरी को झाड़ियों के बीच मिट्टी में गाड़कर छिपा दिया गया था








