*प्रोफेसर अखिलेश वर्मा निलंबित, आपराधिक मामले में दोषी पाए गए:*
रोहित कुमार बाराबंकी
*रामनगर पीजी कॉलेज के हिंदी विभाग प्रभारी पर हुई कार्रवाई*
रामनगर (बाराबंकी)। रामनगर पीजी कॉलेज के हिंदी विभाग के प्रभारी एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अखिलेश कुमार वर्मा को गंभीर आपराधिक मामले में दोषी पाए जाने के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी एवं प्रबंध समिति अध्यक्ष के अनुमोदन के बाद 10 अप्रैल 2026 को की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, डॉ. वर्मा पर आरोप था कि उन्होंने अपने विरुद्ध दर्ज अपहरण सहित अन्य आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाकर महाविद्यालय में नौकरी प्राप्त की तथा बाद में पदोन्नति भी हासिल कर ली।
इस संबंध में गोण्डा जनपद के ग्राम उर्दी निवासी विजय और हरदोई जनपद के ग्राम भमरवा निवासी राजेन्द्र द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए










