दुबग्गा में खाकी बेअसर चौकी के भीतर पीड़ित परिवार को बोटी-बोटी काटने की धमकी!

*दुबग्गा में खाकी बेअसर चौकी के भीतर पीड़ित परिवार को बोटी-बोटी काटने की धमकी!*

 

यूपीफाइट टाइम्स ब्यूरोचीफ कमलाशंकर मिश्र

 

लखनऊ

 

राजधानी लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र की जेहटा चौकी के उमराव खेड़ा निवासी अशोक कुमार ने आरोप लगाया है कि दबंगों ने पुलिस चौकी के अंदर, चौकी इंचार्ज और दरोगा के सामने ही उन्हें और उनके परिवार को ‘बोटी-बोटी’ काटकर फेंकने की खौफनाक धमकी दी है।चौकी के अंदर ‘तालिबानी’ तेवर पीड़ित अशोक कुमार द्वारा थाना प्रभारी को दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार, विपक्षी काशी प्रसाद मिश्रा ने पुलिस की मौजूदगी में ही पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, पीड़ित का आरोप है कि उन्हें रेप और छेड़छाड़ के झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी भी सरेआम पुलिस के सामने दी जा रही है। लगातार हमले और पुलिस की ढिलाई शिकायती पत्र में पूर्व की घटनाओं का भी जिक्र है बेटे पर हमला: पहले राजेश मिश्रा और फिर धीरज मिश्रा ने पीड़ित के बेटे को बुरी तरह पीटा, जिससे उसके दाहिने हाथ की उंगली टूट गई। हल्की कार्रवाई का आरोप: पीड़ित का कहना है कि दो बार शिकायत के बावजूद पुलिस ने केवल धारा 151 के तहत मामूली कार्रवाई की, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए और उन्होंने दोबारा हमला किया। बमबाजी का खौफ: 14 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 4:36 बजे धीरज मिश्रा ने पीड़ित के घर पर कोई ‘संदिग्ध चीज’ फेंकी, जिसकी सीसीटीवी (CCTV) फुटेज होने का दावा किया गया है। खाकी पर भी लगे गंभीर इल्जाम हैरानी की बात यह है कि पीड़ित के अनुसार, विपक्षी धीरज मिश्रा की पत्नी ने पुलिस की मौजूदगी में ही चौकी इंचार्ज और दरोगा पर पैसे लेने का इल्जाम लगाया, फिर भी पुलिस मूकदर्शक बनी रही।

न्याय की गुहार पीड़ित अशोक कुमार ने प्रशासन से अपराधियों की तुरंत गिरफ्तारी और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उनके पास घटना के गवाह और सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद हैं।

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें