फतेहपुर जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए कल्यानपुर पुलिस लगातार एक्शन मोड में नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देशों के बाद पूरे जिले में अपराधियों के खिलाफ विशेष धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कल्यापुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जिसने इलाके में अपराधियों की नींद उड़ा दी है।क्षेत्राधिकारी के कुशल नेतृत्व में
थाना अध्यक्ष सुमित देव पांडे सहित पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे वांछित नफर वॉरंटी धीरेंद्र पुत्र रमेश, निवासी पाली खेड़ा, को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी काफी समय से पुलिस से बचता फिर रहा था, लेकिन पुलिस की सटीक रणनीति और लगातार दबिश के चलते आखिरकार वह कानून के शिकंजे में आ ही गया।
इस सफल गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक संजय सिंह परिहार और कांस्टेबल दुर्गेश कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम की मुस्तैदी और तत्परता का ही नतीजा है कि एक और अपराधी अब सलाखों के पीछे पहुंच गया है।थाना अध्यक्ष कल्यानपुर सुमित देव पांडे सहित पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में साफ संदेश दिया गया है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। जो भी कानून तोड़ने की कोशिश करेगा, उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
इलाके के लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि आगे भी इसी तरह अपराधियों पर नकेल कसी जाती रहेगी।










