डीजे व वाहनों के काफिले के साथ सैकड़ों युवाओं की सहभागिता, भोगन बजरंग बली मंदिर तक पहुंची यात्रा
यूपी फ़ाइट टाइम्स
प्रयागराज। तहसील कोरांव अंतर्गत ग्राम अरुआरी में रविवार, 19 अप्रैल 2026 को भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा गांव निवासी शिवेंद्र सिंह के आवास से प्रारंभ होकर भोगन बजरंग बली मंदिर तक पहुंची। आयोजन को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह का माहौल देखने को मिला।शोभायात्रा में डीजे की धुनों पर बजते भक्ति गीतों के बीच सैकड़ों युवाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लंबे काफिले के साथ निकली इस यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। “जय दादा परशुराम” के गगनभेदी उद्घोष से गांव और आसपास का वातावरण गुंजायमान रहा।यात्रा के दौरान
अनुशासन और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया। स्थानीय लोगों ने जगह-जगह स्वागत कर श्रद्धा प्रकट की। कार्यक्रम का उद्देश्य भगवान परशुराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना और समाज में एकता व सद्भाव का संदेश देना रहा।इस आयोजन की अध्यक्षता जज्जी कुमार पांडेय ने की, जबकि शिवेंद्र सिंह बघेल मुख्य आयोजक के रूप में सक्रिय रहे। कार्यक्रम का संचालन शुभम पांडेय ने किया।आयोजन को सफल बनाने में रामेश्वर पांडेय, कृपा शंकर पांडेय, राहुल पांडेय, आशीष पांडेय, प्रदीप पांडेय, राहुल कुमार, प्रखर सिंह, बब्बन पटेल, अंशु सिंह, सागर सिंह, रत्नाकर पांडेय, सौरभ मिश्रा, अमन पांडेय, कान्हा पांडेय, हिमांशु पांडेय, पंकज पांडेय, भास्कर सिंह, छोटू खान, संदीप पटेल, मिथिलेश कुमार, कैलाश, आकाश, प्रिंस सिंह और अभिषेक सिंह सहित कई युवाओं का सराहनीय योगदान रहा।समापन स्थल पर पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का समापन किया गया। आयोजन की सफलता से क्षेत्रवासियों में उत्साह और धार्मिक आस्था का माहौल बना रहा।










