दिलसुख यादव कॉलेज के टॉपर्स सम्मानित
इंटर-हाईस्कूल के छात्रों को माला पहनाकर किया गया सम्मानO
कौशाम्बी। मंझनपुर क्षेत्र के दिलसुख यादव इंटर कॉलेज, जमदुआ (अषाढ़ा) में शुक्रवार दोपहर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी छात्रों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रधानाचार्य शिवलाल यादव ने की।
समारोह में इंटर और हाईस्कूल की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। उन्हें मिष्ठान खिलाकर बधाई दी गई। वक्ताओं ने छात्रों की कड़ी मेहनत और लगन की सराहना करते हुए उनकी सफलता को अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बताया।
प्रधानाचार्य शिवलाल यादव ने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है और ऐसे सम्मान समारोह छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
इंटरमीडिएट कक्षा में अल्शिफा ने 83.2%, सनी कुमार ने 77.6%, रीना देवी ने 75.6%, और दीनानाथ ने 75.2%, अंक प्राप्त किए।
हाईस्कूल कक्षा में अंतिम सिंह ने 87.83%, ईलू देवी ने 87%, पूनम देवी ने 84.50%, सायमीन बानो ने 84%, आंचल दिवाकर ने 83%, आलोक कुमार ने 82.66%, मोनिका देवी ने 80.33%, पुष्पांजलि देवी ने 80.16%, और साबिर ने 80%, अंक हासिल किए।
इस अवसर पर शिक्षक हरिलाल, रमेश कुमार, चंद्रभान, सलमान, अब्दुल कय्यूम, यादवेंद्र सिंह, राधेश्याम, अभिषेक कुमार और भूपेंद्र उपस्थित रहे।










