आयोजित समारोह में जुटे गणमान्य, वक्ताओं ने पं. राम लखन शुक्ल के साहित्यिक योगदान को सराहा
यूपी फ़ाइट टाइम्स
प्रयागराज। कोरांव तहसील के खीरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जोरवट स्थित न्यू एरा पब्लिक स्कूल में रविवार 26 अप्रैल को पं. राम लखन शुक्ल अभिनंदन ग्रंथ लोकार्पण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व कुलपति एवं लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. के.बी. पांडे ने की, जबकि संचालन पूर्व प्राचार्य शंभूनाथ त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम के संयोजक विद्यालय के प्रबंधक महेंद्र कुमार मिश्रा रहे।
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक उदयभान करवरिया स्वास्थ्य कारणों से उपस्थित नहीं हो सके, हालांकि उन्होंने दूरभाष के माध्यम से कार्यक्रम में अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए अनुपस्थिति पर खेद जताया। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व शिक्षक विधायक सुरेश चंद्र त्रिपाठी एवं बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष एवं सदस्य देवेंद्र मिश्र नगरहा मौजूद रहे।
अपने संबोधन में देवेंद्र मिश्र नगरहा ने पं. राम लखन शुक्ल से अपने पुराने आत्मीय संबंधों को याद करते हुए उन्हें “बड़के बाबू” कहकर संबोधित किया और उनके व्यक्तित्व को प्रेरणास्रोत बताया। वहीं सुरेश चंद्र त्रिपाठी ने शुक्ल जी को अपना मार्गदर्शक बताते हुए कहा कि उनकी कविताएं साहित्य प्रेमियों को सदैव प्रेरित करती रही हैं।
कार्यक्रम के संयोजक महेंद्र कुमार मिश्रा ने हर्षौल्लास के साथ पं. शुक्ल का स्वागत एवं अभिनंदन किया और पारिवारिक संबंधों का उल्लेख करते हुए उन्हें सम्मानित भी किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय परिवार का विशेष योगदान रहा, जिसकी सराहना स्वयं पं. शुक्ल ने की।
इस अवसर पर अशोक मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता बाल गोविंद पांडे, प्रो. गणेश प्रसाद मिश्र (टीआरएस कॉलेज, रीवा), कमलेश त्रिपाठी, गिरजेश द्विवेदी (डायरेक्टर), इंद्रमणि भुर्तिया, अधिवक्ता इंद्रजीत मिश्र, श्रीकांत शुक्ल, प्रेम शंकर शुक्ल, प्रशांत पाठक, श्रीनारायण शुक्ल, राकेश शुक्ला, शिव कैलाश शुक्ला, विमलेश शुक्ला, निशांत शुक्ला, नीरज द्विवेदी (प्रधानाध्यापक), धनेंद्र त्रिपाठी, राम कुमार मिश्र, रवि शंकर मिश्र, अजय कुमार मिश्र, जगदीश केसरवानी, अजय प्रजापति, दिवेश सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय जन उपस्थित रहे।










