कौशांबी में एसपी सत्यनारायण की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश

 

कौशांबी में एसपी सत्यनारायण की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश

थाना प्रभारियों को मौके पर जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई के दिए आदेश

कौशांबी।
पुलिस कार्यालय कौशांबी में पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण द्वारा जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखीं। एसपी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान प्रस्तुत प्रार्थना पत्रों की समीक्षा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों एवं शाखा प्रभारियों को मौके पर जाकर त्वरित एवं निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिक न होकर गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए, जिससे पीड़ितों को वास्तविक न्याय मिल सके।

एसपी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर शिकायत का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए और फरियादियों को अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े।

उन्होंने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता आमजन की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी निस्तारण है, जिससे जनता का विश्वास और मजबूत हो सके।

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें