पभोषा की आरसीसी सड़क जर्जर, 20 फीट गहरे नाले में गिरने का खतरा*
कौशाम्बी मंझनपुर मुख्यालय से पभोषा गांव को जोड़ने वाली आरसीसी सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क टूटने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि सड़क के किनारे बने करीब 20 फीट गहरे नाले में गिरने का खतरा बना हुआ है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं और किनारे टूट चुके हैं। ऐसे में जरा सी लापरवाही हादसे में बदल सकती है। बाइक और साइकिल सवारों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। कई लोग फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं।
बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। हर बार केवल आश्वासन ही मिला।
*ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2014 के चुनाव से पहले पूर्व सांसद विनोद सोनकर ने सड़क बनवाने का वादा किया था,* जबकि 2019 में भी निर्माण का भरोसा दिया गया। वहीं, वर्ष 2022 में विधायक इंद्रजीत सरोज ने भी सड़क जल्द बनवाने की बात कही थी, लेकिन अब तक सड़क की हालत जस की तस बनी हुई है।
*ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है, ताकि आवागमन सुरक्षित हो सके।*










