सिहोरवा गांव में आलम शाह बाबा की मजार पर उर्स, उमड़ी आस्था की भीड़

 

कौशाम्बी से रिपोर्ट:

सराय अकिल क्षेत्र के पत्रकार मोहम्मद सैफ के गांव सिहोरवा में स्थित आलम शाह बाबा की मजार पर उर्स का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे और मजार पर चादरपोशी कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

उर्स में मुख्य रूप से एचपी पम्प डीलर, पूर्व प्रधान एवं कोटेदार परवेज अहमद, एडवोकेट मोहम्मद याकूब, कामरान सिद्दीकी, नदीम सिद्दीकी सहित गांव के अन्य सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान कव्वाली और फातिहा का आयोजन किया गया, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। अंत में सभी ने क्षेत्र में सुख-शांति और भाईचारे की कामना की।

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें
और पढ़ें